फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vivek Sheel honoured with special honor at Khajuraho Film Festival

यूपी: पीपल के पत्ते पर गोविंदा का चित्र उकेरा, खजुराहो फिल्म महोत्सव में विवेक शील को विशिष्ट सम्मान से किया गया सम्मानित

Mon, 13 Dec 2021 12:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Dec 2021 12:52 AM IST
सार

अभिनेता गोविंदा को विवेक ने पीपल के पत्ते पर उनका चित्र बनाकर सौंपा। इस पर गोविंदा ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा अभिनेता राजा बुंदेला, गंगा सीरियल में दादी का किरदार करने वाली सुष्मिता मुखर्जी, पंजाबी सिंगर मन कौर, भाभीजी घर पर हैं सीरियल में तिवारीजी का रोल करने वाले रोहिताश गौड़ को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
Vivek Sheel honoured with special honor at Khajuraho Film Festival
अभिनेता गोविंदा को विवेक ने पीपल के पत्ते पर उनका चित्र बनाकर सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुराहो में 5 से 11 दिसंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में माधौगढ़ निवासी चित्रकार विवेक शील को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। विवेक ने मुंबई से आए फिल्म कलाकारों को पीपल के पत्ते पर चित्र बना भेंट किए।
विज्ञापन


अभिनेता गोविंदा को विवेक ने पीपल के पत्ते पर उनका चित्र बनाकर सौंपा। इस पर गोविंदा ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा अभिनेता राजा बुंदेला, गंगा सीरियल में दादी का किरदार करने वाली सुष्मिता मुखर्जी, पंजाबी सिंगर मन कौर, भाभीजी घर पर हैं सीरियल में तिवारीजी का रोल करने वाले रोहिताश गौड़ को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉमेडियन वीआईपी उदय दहिया, रॉकस्टार सिंगर चेतन बाकीवाला, महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य का रोल निभाने वाले सुरेंद्र पाल, साउथ की अभिनेत्री संजना नायडू, आरिफ शहडोली, शिवा व झांसी की रानी सीरियल में अंग्रेज का रोल करने वाले अमित भार्गव, मनोज जोशी, भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी आदि को विवेक ने चित्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने अपने ऑटोग्राफ में विवेक के काम की तारीफ कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट भी किया। इसके पहले विवेक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम प्रियंका निरंजन आदि को चित्र भेंट कर चुके हैं।


भीमनगर में साधारण परिवार में जन्मे हैं विवेक
माधौगढ़ के गांव भीमनगर ऊंचा निवासी विवेक के पिता रामधनी साधारण किसान और मां मीना देवी गृहिणी हैं। परिवार में बड़े भाई प्रवेंद्र, भाभी खुशबू व बड़ी बहन नीलम है। विवेक कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में परास्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed