{"_id":"5740caac4f1c1b8b20ac7a10","slug":"visually-rectitude-by-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन आर्जव ने किया टॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीन आर्जव ने किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 22 May 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
आर्जव जैन माता-पिता के साथ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कौन कहता है, आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..’ दुष्यंत के इस शेर से प्रेरणा लेकर डीपीएस आजाद के दृष्टिहीन छात्र आर्जव जैन ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में ह्यूमनटीज वर्ग में 95.6 फीसदी नंबर हासिल कर इस वर्ग में स्कूल टॉप किया।
आर्जव का कहना है कि मन में हौसला, परिवार का साथ और आगे बढ़ने की ललक हो तो शारीरिक अक्षमता कभी सफलता में बाधा नहीं बन सकती है। दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए इस बार परीक्षा में उपयोग किए गए जॉर्ज साफ्टवेयर के जरिए परीक्षा देने वाले आर्जव शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
आर्जव ने बताया कि आटीसी-एसआरए कंपनी में उसकी म्यूजिक सीडी पसंद की गई है। ऑडीशन के बाद उसका सिलेक्शन होगा। अपने गुरु विमल श्रीवास्तव से संगीत सीख रहे आर्जव देश-विदेश में प्रसिद्ध उस्ताद राशिद खान, पंडित अजय चक्रवर्ती व पंडित कशालकर से संगीत की शिक्षा लेकर शहर का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
आयुष ने यूरोप में देखा रिजल्ट
कानपुर (ब्यूरो)। कॉमर्स वर्ग में सिटी टॉपर रहे डीपीएस आजाद नगर के छात्र आयुष जिंदल ने 97 फीसदी नंबर पाए हैं। इस वक्त परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे आयुष ने व्हाट्स एप कॉलिंग के जरिए ‘अमर उजाला’ को बताया कि उसने यूरोप में अपना रिजल्ट देखा और परिजनों के साथ खुशी मनाई।
आरके पुरम् काकादेव में रहने वाले आयुष ने बताया कि 10वीं में उसे 10 सीजीपीए मिले थे। 12वीं में इकोनॉमिक्स विषय में 100 में 100 नंबर मिले हैं। पिता उमेश जिंदल बिजनेसमैन और मां सुनीता जिंदल गृहणी हैं। आयुष कहते हैं कि शहर को साफ सुधरा और हरा-भरा बनाने के लिए लोग जागरूक हों।
जेईई मेन के सिटी टॉपर को 93.2%
कानपुर(ब्यूरो)। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में 284 मार्क्स हासिल करके सिटी टॉपर बने शास्त्री नगर के गगनदीप सिंह को इंटरमीडिएट में 93.2 फीसदी मार्क्स मिले हैं। वह सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर कौशलपुरी के स्टूडेंट हैं। गगनदीप का इरादा आईआईटी कानपुर से बीटेक करना है। इसके लिए वह रविवार को जेईई एडवांस का पेपर भी देंगे। इस स्कूल के उज्जवल यादव को 93.6 फीसदी और परिक्षा मित्तल को 93.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं। कॉमर्स में अमर निगम को 92.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं।