फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vishwa Hindu Parishad national Treasurer Ramnath Mahendra passes away

विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र का निधन, राम मंदिर आंदोलन में थी विशेष भूमिका

Thu, 21 Jun 2018 04:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad national Treasurer Ramnath Mahendra passes away
रामनाथ महेंद्र का मंगलवार रात हुआ निधन
राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कानपुर शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी रामनाथ महेंद्र का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 79 वर्ष थे। लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। हालत गंभीर होने पर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात 12:30 बजे  उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शहर के सभी व्यापार मंडलों, संगठनों, संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक देखने को मिला। 
विज्ञापन


खलासी लाइन निवासी रामनाथ महेंद्र उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी थे। विहिप को मजबूत करने के साथ उन्होंने शहर के सराफा कारोबार को भी देश और प्रदेश में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। बिहराना रोड सराफा बाजार में पहला शोरूम इन्हीं का था।
विज्ञापन


सरल और सहज व्यक्तित्व की वजह से समाज के हर वर्ग में पैठ रही। संघ और भाजपा के बड़े नेता उनसे सलाह मशविरा करते रहते थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विहिप के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंहल से इनके करीबी रिश्ते थे। अशोक सिंहल के बाद विहिप का एक और स्तम्भ ढह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर आंदोलन के समय से रामनाथ महेंद्र के शिष्य रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी गहरा दुख जताया है। बुधवार शाम चार बजे भैरोघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहर और प्रदेश भर से उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed