{"_id":"59e60cd44f1c1b68678b655a","slug":"vishal-gupta-got-atul-maheshwari-journalism-gold-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशाल को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया गया पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के शैक्षिक सत्र 2016-17 का अतुल माहेश्वरी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण पदक इस बार विशाल गुप्ता को दिया गया है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र विशाल ने 72.75 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। यह पदक पत्रकारिता विभाग के परास्नातक में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र को दिया जाता है।
सत्र 2012-13 से शुरू हुआ अमर उजाला नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण पदक लगातार तीन बार बेटियों (रुचिका सक्सेना, मांडवी दीक्षित, राधिका प्रकाश) के नाम रहा। इस बार यह पदक मूल रूप से अकबरपुर (कानपुर देहात) के रहने वाले विशाल गुप्ता को दिया गया।
विज्ञापन
सत्र 2012-13 से शुरू हुआ अमर उजाला नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण पदक लगातार तीन बार बेटियों (रुचिका सक्सेना, मांडवी दीक्षित, राधिका प्रकाश) के नाम रहा। इस बार यह पदक मूल रूप से अकबरपुर (कानपुर देहात) के रहने वाले विशाल गुप्ता को दिया गया।
विज्ञापन
पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं विशाल
गोल्ड मेडलिस्ट विशाल गुप्ता
यह पदक उन्हें मंगलवार को हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक ने दिया। विशाल के पिता राजकुमार गुप्ता और मां पूनम गुप्ता का निधन हो चुका है। इसके बाद से विशाल अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। विशाल ने 10वीं न्यू विजन हायर सेकेंडरी और 12वीं अकबरपुर इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने रनिया के पं. कुंदनलाल महाविद्यालय से बीएससी की और पत्रकारिता में परास्नातक करने के लिए कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। विशाल कहते हैं कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। विशाल को पदक मिलने पर पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और डॉ. जितेंद्र डबराल ने बधाई दी है।