फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Virendra wins four medals at National Powerlifting Championship

Kanpur News: नेशनल पावरलिफ्टिंग में वीरेंद्र ने जीते चार पदक

Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Virendra wins four medals at National Powerlifting Championship
कानपुर। हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित नेशनल जूनियर व सब-जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शहर के वीरेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन



23 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वीरेंद्र कुमार ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 480 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्क्वाॅट स्पर्धा में स्वर्ण, बेंच प्रेस में रजत और डेडलिफ्ट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वीरेंद्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उनके चयन की उम्मीद बढ़ गई है। शहर लौटने पर कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महासचिव संदीप निगम, मो. अशरफ, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, गौरव, मोतीलाल आदि ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed