{"_id":"634eef439357ac5e5032164c","slug":"virat-murder-case-police-may-soon-reveal-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट हत्याकांड: हत्यारोपी के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट हत्याकांड: हत्यारोपी के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आई ये बात
Wed, 19 Oct 2022 08:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:59 AM IST
सार
कानपुर में बादशाही नाका निवासी सात वर्षीय विराट 11 अक्तूबर की रात लापता हुआ था। बीते शुक्रवार को उसका शव निर्माणाधीन बादशाही नाका थाने के पीछे सार्वजनिक शौचालय में पड़ा मिला था। पुलिस अगले 48 घंटों में घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विराट की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बादशाही नाका में सब्जी आढ़ती रीटू सोनकर उर्फ भीम के सात साल के बेटे विराट की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी के करीब पहुंच चुकी है। अगले 48 घंटों में घटना का खुलासा पुलिस कर सकती है। एक संदिग्ध पुलिस के हाथ लग चुका है और रैन बसेरा से भी अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
अब तक की जांच में पुरानी रंजिश की कहानी सामने नहीं आई है। नशेबाजी में हत्या किए जाने के तथ्य पुलिस को मिले हैं। साथ ही कुकर्म के बिंदु पर अभी भी संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। विराट का शव शौचालय में मिला था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमें बच्चा एक व्यक्ति के साथ रैन बसेरा की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वीडियो फुटेज के आधार पर जिस संदिग्ध को उठाया गया है उसी से लगातार पूछताछ का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध से पूछताछ और उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने पर पुलिस को यह पता चला है कि उसकी रीटू सोनकर से लंबे समय से बात नहीं हुई थी। वह रीटू को जानता भी है कि नहीं इसे लेकर उससे सवाल जवाब जारी हैं। पुरानी रंजिश की थ्योरी फिट नहीं बैठ रही है। नशेबाजी और कुकर्म को लेकर संदिग्ध से देर रात तक सवाल जवाब का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन