{"_id":"6ad0c6404616ce2e590503fe","slug":"kanpur-wife-of-retired-soldier-run-over-by-a-truck-on-gt-road-tragedy-sparks-widespread-shock-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवानिवृत फौजी की पत्नी को जीटी रोड पर ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवानिवृत फौजी की पत्नी को जीटी रोड पर ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम
Thu, 15 Oct 2026 05:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में बुधवार रात जीटी रोड पर इंद्रानगर कट से सड़क पार करते समय सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी पूर्णिमा सिंह (42) को तेज रफ्तार ट्रक कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को खाना देकर घर लौट रही थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने तलाश शुरू की। कल्याणपुर थाने में पुलिस की ओर से दिखाई गई फोटो देखकर पति अमित सिंह ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
कल्याणपुर पुराने शिवली रोड जवाहर स्कूल के पास निवासी अमित सिंह तोमर करीब 10 दिन पहले ही फतेहगढ़ से सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में नीट की तैयारी कर रही बेटी आदी, मां रानी और पत्नी पूर्णिमा थीं। जेठ विनय सिंह और अन्य परिजन ने बताया कि अमित की भाभी कल्याणपुर थाने के पास स्थित एक निजी अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे पूर्णिमा उन्हें खाना देने अस्पताल गई थीं। रात करीब 10.30 बजे वह घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीटी रोड पर इंद्रानगर कट के पास सड़क पार करते समय रावतपुर से कल्याणपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला को कुचलते भाग निकला। कल्याणपुर पुलिस महिला को बारासिरोही सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन