फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Virat is aiming for gold at the age of 13

Kanpur News: 13 साल की उम्र में सोने पर निशाना साध रहे विराट

Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Virat is aiming for gold at the age of 13
कानपुर। तुर्की के यूसुफ डिकेक की सटीक निशानेबाजी से प्रेरित होकर शूटिंग की शुरुआत करने वाले शहर निवासी 13 वर्षीय विराट आनंद ने बेहद कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने हाल ही में हुई चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। अब वह दिल्ली में होने वाले इंडिया टीम ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर आवास विकास निवासी डॉ. आशीष मिश्रा और नेहा मिश्रा के बेटे विराट डीपीएस आजादनगर में कक्षा नौ के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में भी उनकी रुचि है। उन्होंने तुर्की के यूसुफ डिकेक की सटीक निशानेबाजी से प्रेरित होकर इस खेल में प्रतिभाग करना शुरू किया था। शिवली की शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अभय सिंह के निर्देशन में वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विराट 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में तेजी से उभरते खिलाड़ी बन चुके हैं। पिता ने बताया कि विराट की एकाग्रता और नियमित अभ्यास उन्हें आगे बढ़ा रहा है। वह बेहतर प्रदर्शन के लिए योग और ध्यान का भी सहारा लेते हैं। वह टीम इंडिया ट्रायल में देशभर के निशानेबाजों के बीच अपनी सटीकता का परिचय देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन



विराट आनंद की उपलब्धियां
- 2025 में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर वर्ग में क्वालीफाई किया।

- 2026 में कानपुर में हुई जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते।
- 2026 अप्रैल में प्रयागराज में हुई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed