{"_id":"5c5887dbbdec22281746f4cc","slug":"viral-video-of-police-with-accused-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को केक बहुत पसंद है, इसके लिए सब माफ, वीडियो वायरल हुआ तो खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को केक बहुत पसंद है, इसके लिए सब माफ, वीडियो वायरल हुआ तो खुली पोल
Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की पोल खोल दी। इससे चौकी प्रभारी के साथ ही आलाधिकारियों के भी होश उड़ गए। वायरल वीडियो में बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी प्रभारी अरुण यादव एक मामले में वांछित रजत शर्मा उर्फ जिद्दी पंडित के साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वो वांछित को केक खिला रहे हैं और उसके हाथों केक खाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी के चेहरे के हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो किसी संभ्रांत नागरिक के हाथों केक खा रहे हों। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही है।
जरौली फेस-टू निवासी गल्ला कारोबारी शैलेश राजपूत ने 16 जनवरी को नई बस्ती, नौबस्ता के रजत शर्मा उर्फ जिद्दी पंडित व उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी एके सिंह का दावा था कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और दूसरी ओर सोमवार को यादव मार्केट चौकी प्रभारी अरुण यादव के साथ रजत शर्मा पार्टी मना रहा था। उसके केक काटने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों एक-दूसरे को केक खिला रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी के दावे की पोल खुल गई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने चुप्पी साथ रखी है।