फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Viral video giving advice of outpost in charge in Banda,the young man was heard in abusive language

चौकी प्रभारी दे रहे नसीहत: दारू छोड़ दो...चंदन लगाकर पंडित बन जाओ, युवक से अभद्रता कर खरीखोटी भी सुनाई

Sat, 21 Jan 2023 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Jan 2023 05:07 PM IST
सार

पपरेंदा पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चौकी प्रभारी नसीहत दे रहे हैं। वीडियो में दरोगा लामा गांव के व्यक्ति को अपशब्द भी कह रहे हैं। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Viral video giving advice of outpost in charge in Banda,the young man was heard in abusive language
वीडियो में नसीहत देते दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारू छोड़ दो... चंदन लगाकर पंडित बन जाओ। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बांदा जिले के एक वीडियो में दरोगा साहब अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही, थाने आए व्यक्ति को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारी बचाव मुद्रा में हैं।

विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी का कहना है कि दरोगा पीड़िता का प्रार्थना पत्र पढ़ रहे थे, जिसमें अभद्र भाषा लिखी थी। मामला चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा पुलिस चौकी का है। यहां नियुक्त चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा लामा गांव निवासी पीयूष मिश्रा के साथ अभद्रता कर खरीखोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान तो लिया, लेकिन चौकी प्रभारी के बचाव की मुद्रा में नजर आए। पीयूष मिश्रा का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया
वह पपरेंदा चौकी चालान किए जाने का कारण पूछने गया था। तभी दरोगा ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह भी कहा कि जो अपशब्द कहे हैं, वही बात उसकी पत्नी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा गया है। हालांकि पत्नी द्वारा पति के लिए लिखे गए अपशब्द गले से नहीं उतरते।

क्षेत्राधिकारी ने दिए जांच के आदेश
उधर, क्षेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है कि चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने कोई अपशब्द नहीं कहे हैं। लामा गांव के पीयूष मिश्रा को प्रार्थना पत्र पढ़कर सुना रहे हैं। इसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed