{"_id":"61439668c0e16e5074659040","slug":"viral-fever-outbreak-in-kanpur-three-dengue-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में तीन डेंगू रोगियों की मौत, प्लेटलेट्स हो गए थे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में तीन डेंगू रोगियों की मौत, प्लेटलेट्स हो गए थे कम
Fri, 17 Sep 2021 12:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:40 AM IST
सार
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी जिलों को डेंगू से बचाव संबंधी अभियान चलाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। सफाई और लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के हैलट में तीन डेंगू रोगियों की मौत हो गई। इन रोगियों में डेंगू की पुष्टि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई थी। एक रोगी फतेहपुर और दूसरा रोगी फर्रुखाबाद का रहने वाला था। तीसरा रोगी शिवली रोड कानपुर देहात का रहने वाला था।
रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट 20 हजार रहा है। इसके साथ ही सांस की तकलीफ हो गई। फतेहपुर के मलवां के रहने वाले अनूप कुमार के बेटे राजकुमार (18) को मंगलवार को हैलट में भर्ती किया गया था। जांच में उसका प्लेटलेट्स काउंट कम रहा।
एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। रोगी ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। इसी तरह कायमगंज फर्रुखाबाद के रहने वाले बशीरत के बेटे अजीज (21) को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी भी हालत गंभीर रही और प्लेटलेट्स काउंट कम रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को दम तोड़ दिया। कानपुर देहात के रोगी रंजन उत्तम (43) ने पहले एक निजी अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़वाई थीं। बाद में हैलट लाया गया। यहां उसकी भी मौत हो गई। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी जिलों को डेंगू से बचाव संबंधी अभियान चलाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। सफाई और लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है।