फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VIP Road, Govindpuri Bridge, GT Road jammed, vehicles kept crawling

Kanpur News: वीआईपी रोड, गोविंदपुरी पुल, जीटी रोड पर जाम, रेंगते रहे वाहन

Sun, 06 Jul 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
VIP Road, Govindpuri Bridge, GT Road jammed, vehicles kept crawling
गोविंदपुरी में लगा जाम। - फोटो : संवाद
कानपुर। शहर में शनिवार की शाम को हुई घंटे भर की बारिश से जगह-जगह जाम का चक्रव्यूह बन गया, जिससे निकलने के प्रयास में वाहन चालक कई घंटे तक परेशान रहे। वीआईपी रोड, जीटी रोड, गोविंदपुरी पुल, कालपी रोड, साकेतनगर, शास्त्रीनगर, स्वरूपनगर, शारदानगर, नौबस्ता और कल्याणपुर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम में एंबुलेंस और सरकारी अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। यह समस्या बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और एकदम से लोगों के निकलने की वजह से आई। पुलिस और ट्रैफिक के सिपाहियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



गोविंदपुरी नए पुल पर खराब हुआ लोडर
बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इस जाम में निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिसकर्मियों और राहगिरों ने उनको निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed