{"_id":"588e28a04f1c1b2e3de80534","slug":"violation-code-of-conduct-on-bsp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के सभा कर रहे थे बसपा के ये प्रत्याशी, पुलिस देख एेसे भाग खड़े हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के सभा कर रहे थे बसपा के ये प्रत्याशी, पुलिस देख एेसे भाग खड़े हुए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
महाराजपुर से बसपा प्रत्याशी मनोज शुक्ला आचार संहिता उल्लंघन मामले में फंस गए हैं। वह बर्रा में बिना अनुमति जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई तो वे माइक छोड़कर कार्यकर्ताओं संग खिसक गए। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति हो रही जनसभा की वीडियो रिकार्डिंग के साथ आरओ को रिपोर्ट भेजी गई है।
गुंजन विहार निवासी बसपा कार्यकर्ता राकेश तिवारी ने क्षेत्र में रविवार शाम एक जनसभा आयोजित की थी। इसमें महाराजपुर से बसपा प्रत्याशी मनोज शुक्ला पहुंचे थे। वह माइक से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी बिना अनुमति जनसभा की सूचना पाकर बर्रा पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बसपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ी में बैठकर खिसक लिए। पुलिस ने आयोजक राकेश तिवारी से जनसभा की अनुमति दिखाने को कहा तो उन्होंने अनुमति होने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी का कहना है कि वीडियो फुटेज में बसपा प्रत्याशी जनसभा करते साफ नजर आ रहे हैं। आरओ के निर्देश के बाद खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।