{"_id":"69e93b1cceaca205900bde66","slug":"vinod-elected-president-pranay-general-secretary-of-up-masters-games-association-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146125-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन में विनोद अध्यक्ष, प्रणय महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन में विनोद अध्यक्ष, प्रणय महासचिव
विज्ञापन
कानपुर। मास्टर्स खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से लखनऊ में हुई बैठक में यूपी मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इस पहल के साथ प्रदेश के मास्टर्स खिलाड़ियों को एक संगठित मंच भी मिला है। नई कार्यकारिणी में जगदीप सिंह को चेयरमैन, विनोद मिश्रा को अध्यक्ष और प्रणय द्विवेदी को महासचिव बनाया गया।
प्रकाश अवस्थी, बैजनाथ यादव, नितिन वार्ष्णेय और पंकज श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई जबकि अनुभव मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा कुमकुम गुप्ता और कृष्णराज चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। भारत में मास्टर्स गेम्स के संस्थापक और सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के सीईओ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में गठित टीम में कानपुर के खिलाड़ियों की प्रमुख भागीदारी रही।
खिलाड़ी प्रणय द्विवेदी, वरिष्ठ तैराक प्रकाश अवस्थी और अनुभव मिश्रा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। महासचिव प्रणय द्विवेदी ने बताया कि आगामी वर्ष जापान में प्रस्तावित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स के लिए इच्छुक खिलाड़ियों की प्रविष्टियां एसोसिएशन के माध्यम से भेजी जाएंगी। बैठक में अबू धाबी मास्टर्स गेम्स के पदक विजेताओं प्रणय द्विवेदी और कुमकुम गुप्ता को सम्मानित भी किया गया।