फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinay Katiyar detained, released

विनय कटियार हिरासत में, छूटे

Tue, 19 Jan 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vinay Katiyar detained, released

भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार को फतेहपुर के जहानाबाद जाने की तैयारी करते समय पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। यहां सर्किट हाउस में कुछ देर रोकने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वह फिर लखनऊ लौट गए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश में शांति बनी रहे। सरकार को दंगा कराने और उसे बनाए रखने में ही मजा आता है। पिछले दिनों जहानाबाद में हिंदू संगठनों की तरफ से जुलूस निकालते समय दूसरे संप्रदाय के लोगों से भिड़ंत हो गई थी। जिससे वहां दंगे जैसे हालात हो गए थे।
विज्ञापन


अभी भी वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। राज्यसभा सांसद कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें जहानाबाद जाने से जबरन रोक रही है, जबकि भाजपा के लोग वहां पर शांति बनाए रखने के पक्ष में हैं। जहानाबाद की जनता चाहती है कि भाजपा नेताओं के जरिए ही मामला शांत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटियार का कहना है कि प्रदेश में लगातार दंगे कराकर माहौल खराब किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचे थे। रास्ते में उन्हें कहीं भी पुलिस ने नहीं रोका। जैसे ही प्रशासन को पता चला कि कटियार यहां हैं तो भारी संख्या में पुलिस सर्किट हाउस पहुंच गई।


उन्हें जहानाबाद ले जाने के लिए फतेहपुर और स्थानीय भाजपा नेता भी सर्किट हाउस पहुंच गए थे। इस दौरान भाजपाइयों ने पुलिस के इस रवैए का विरोध भी किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सतीश महाना, महामंत्री सुरेश अवस्थी, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, सुनील बजाज, अनूप अवस्थी, विधायक फतेहपुर धुन्नी सिंह, नीलिमा कटियार, राकेश सोनकर, विवेकशील शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed