फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers submitted a memorandum to the MP to keep the traffic running through Haldharpur crossing.

Kanpur News: हलधरपुर क्रॉसिंग से आवागमन चालू रखने के लिए ग्रामीणाें ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Nov 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum to the MP to keep the traffic running through Haldharpur crossing.
पुखरायां। भोगनीपुर के समीप हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी पुल चालू होने के बाद नीचे का मार्ग खोदने के साथ क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। इसका गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। साथ ही आवागमन में परेशानी होने की बात कह क्रॉसिंग मार्ग चालू रखने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को जालौन सपा सांसद के पहुंचने पर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सांसद नारायणदास अहिरवार के पहुंचने पर यहां मौजूद प्रधान परवीन, रामखिलावन, नसीम, अरविंद, जुबैर अहमद, अली हसन, अमित, पंकज कुमार, छोटेलाल, नीलू, दौलतराम आदि ने बताया कि यदि यह पहले बता दिया गया होता कि उपरिगामी पुल संचालित होते ही नीचे क्रॉसिंग बंद करा दी जाएगी तो इसका विरोध पहले से ही शुरू कर दिया जाता। पुल कई जगह से मुड़ा और संकरा है। गांव के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सामने से आ रहा वाहन भी नहीं दिखता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी जिलाधिकारी और डीआरएम से बात कर समाधान कराए जाने की बात कह चुके हैं। क्रासिंग पर गांव के लोगों को नीचे आवागमन के लिए छह फिट का रास्ता दिए जाने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि यह ग्रामीणों की प्रमख समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराया जाएगा। रेल मंत्री से भी बात की जाएगी। जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिले। ग्रामीणों ने उनको ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव बब्लू राजा सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed