फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indignation burst from the death of a retired inspector, the villagers put the jam

रिटायर्ड दरोगा की मौत से फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 25 Sep 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Indignation burst from the death of a retired inspector, the villagers put the jam
रियार्ड दरोगा की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
औरैया में साइकिल सवार रिटायर्ड दरोगा की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने बेला-बिधुना मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसकी वजह से करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंचे माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन मृतक के परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

बेला क्षेत्र के गांव पुरवा सुखमन निवासी राम सेवक पाल (75) रिटायर्ड दरोगा थे। रविवार तड़के वह अपने साइकिल पर सवार होकर बिधुना की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राम सेव की हादसे में मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित रामसेव के परिजनों ने बेला - बिधुना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस भी लोगों के गुस्सा को शांत करने में नाकाम रही। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सरकारी मदद की बात कही है। उधर कार चालक फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed