फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers enraged by death of teenager, ruckus and vandalism in sub station, report on four including two JEs

Jalaun: किशोर की मौत से भड़के ग्रामीण, सब स्टेशन में हंगामा और तोड़फोड़, दो जेई समेत चार पर रिपोर्ट

Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

Jalaun News: मामले में गांव के ही निवासी और रिश्ते में अरविंद के चाचा मुन्ना लाल की तहरीर पर 33 केवी बिजलीघर के जेई रमाकांत वर्मा, जेई अरुण कुमार, कर्मचारी आशीष व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Villagers enraged by death of teenager, ruckus and vandalism in sub station, report on four including two JEs
हंगामा करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कालपी में  33 केवी लाइन से झुलसे किशोर की रविवार की देर रात मौत हो गई। सोमवार की सुबह किशोर की मौत की जानकारी हुई तो आक्रोशित ग्रामीण बिजली सब स्टेशन पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर लिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ईंट पत्थर मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया। प्रशासन से पांच लाख की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। बाबा की तहरीर पर दो जेई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव के अरविंद अहिरवार का 13 वर्षीय बेटा ऋषभ रविवार को बकरी चराने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत के पास से गुजरी 33 केवी लाइन से उसका डंडा छू गया। इससे वह झुलस गया था। परिजन उसे ग्वालियर ले गए। रविवार की रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये राहत के रूप में दिलाने का भरोसा दिया
सोमवार सुबह ग्रामीणों को किशोर की मौत की सूचना मिली, तो सरसेला बिजलीघर पहुंच गए। गेट नहीं खुला तो हंगामा किया और खिड़की के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर कालपी, चुर्खी और आटा थाना की पुलिस पहुंच गई। एसडीएम हेमंत कुमार पटेल ने पांच लाख रुपये राहत के रूप में दिलाने का भरोसा देकर समझाया।

दो जेई समेत चार पर रिपोर्ट
दोपहर डेढ़ बजे के करीब ग्रामीण वापस लौटे और पोस्टमार्टम हाउस पर आगे की कार्रवाई बढ़ी। उधर इस मामले में गांव के ही निवासी और रिश्ते में अरविंद के चाचा मुन्ना लाल की तहरीर पर 33 केवी बिजलीघर के जेई रमाकांत वर्मा, जेई अरुण कुमार, कर्मचारी आशीष व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

छात्र की मृत्यु पर विद्यालय में छुट्टी
ऋषभ सरसेला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मृत्यु के चलते इस विद्यालय की सोमवार को छुट्टी कर दी गई। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ऋषभ बेहद शांत और अच्छे स्वभाव का छात्र था। पढ़ाई में औसत था, लेकिन उसे जो बताते थे, उसे समझने का प्रयास करता था।

बड़े होकर पिता के साथ हाथ बटाना चाहता था ऋषभ
ऋषभ अपने पिता से कहता था कि वह जब बड़ा हो जाएगा तो आपका हाथ बटाउंगा। परिवार के लोग भी उसकी इन बड़ी और गंभीर बातों को लेकर भावुक हो जाते थे। उसकी मृत्यु से परिवार में कोहराम और मातम छा गया है। मुन्ना लाल ने बताया कि ऋषभ तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। जो लोग इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्र में कहीं भी ऐसी लापरवाही है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।  -हेमंत कुमार पटेल, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed