फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth who jumped into the Yamuna remains missing even after 24 hours.

Jalaun News: यमुना में छलांग लगाने वाला युवक 24 घंटे बाद भी लापता

Tue, 22 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth who jumped into the Yamuna remains missing even after 24 hours.
कालपी। रविवार दोपहर यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाला युवक 24 घंटे बाद भी लापता है। पुलिस नदी के किनारे तलाश करने के साथ ही मछुआरों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी राहुल द्विवेदी (24) ने रविवार दोपहर यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। मछुआरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देर शाम युवक के चचेरे भाई ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की और घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी है। सोमवार तक 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस नदी के किनारे संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। साथ ही स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से नदी में भी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। नदी के किनारों पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में भी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed