{"_id":"6ab17c52c8be51cd6205c987","slug":"potholes-to-be-removed-from-63-km-of-roads-work-begins-orai-news-c-224-1-ori1005-150039-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 63 किमी सड़कों से हटेंगे गड्ढे, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 63 किमी सड़कों से हटेंगे गड्ढे, काम शुरू
विज्ञापन
फोटो- 13 सड़क मरम्मत करते कर्मचारी
उरई। बारिश के बाद खराब हुईं सड़कों से परेशान वाहन चालकों को राहत देने के लिए जिले में सोमवार से गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया। पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों के 63 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने चिह्नित मार्गों पर काम शुरू कर दिया है।
पहले चरण में कोंच-पहाड़गांव-कमतरि मार्ग के 15 किलोमीटर और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके अलावा हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के तीन किलोमीटर और जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत होगी।
हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी में है, जबकि अन्य मार्गों में ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने चिह्नित सड़कों पर काम शुरू कराया है। प्रशासन ने मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण के बाद जरूरत के अनुसार अन्य खराब मार्गों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।