{"_id":"5d793d8b8ebc3e01830a0994","slug":"villagers-closed-cattle-s-in-junior-school-at-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ग्रामीणों ने जूनियर विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी, गोवंश की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ग्रामीणों ने जूनियर विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी, गोवंश की मौत से मचा हड़कंप
Thu, 12 Sep 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जूनियर विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के गांव भदनांग के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को खदेड़कर जूनियर विद्यालय व पंचायत भवन में बंद कर दिया। प्रधान शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो वहां पर जानवर बंधे देख मामले की जानकारी बीईओ व तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मवेशियों को वहां से निकालकर गोशाला भिजवाया। सुबह करीब 7:30 बजे मवेशियों के जाने के बाद स्कूल लगा।
भदनांग निवासी भानु प्रताप, बांके लाल, अवधेश, अशोक, जगदीश, देशराज, दिनेश व सोनू यादव ने कहा कि छुट्टा जानवर धान व अन्य फ सलें चर कर नष्ट कर रहे हैं। जबकि गोशाला में बंद नहीं कराए जा रहे हैं। इससे परेशान होकर बुधवार सुबह करीब छह बजे क्षेत्र में धमाचौकड़ी कर रहे छुट्टा मवेशियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। प्रधान शिक्षक सुनील पाल ने मामले की जानकारी बीईओ व तहसील अधिकारियों को दी।
तहसीलदार रश्मि सिंह ने राजस्व टीम व पुलिस बल को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर प्रधान चंद्रिका प्रसाद को बुलाया। फिर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विद्यालय में बंद 40 जानवरों को गोशाला में शिफ्ट कराया। प्रधान चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि गोशाला में गेट व टिनशेड नहीं लगा था। काम चल रहा है। फि र भी जानवर बंद कर दिए गए हैं। तहसीलदार रश्मि सिंह ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर मवेशियों को गोशाला में भिजवाया गया है।

खाली पड़ी चरही के पास खड़े मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा ब्लॉक के नाथीखेड़ा पंचायत में बनी गोशाला में बंद मवेशियों के मरने की सूचना पर एसडीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम मौके पर भेजी। टीम को मौके पर न तो भूसा मिला और न ही टैंक में पानी। गोशाला में एक मवेशी मरणासन्न हालत में मिला। जांच टीम के अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेजने की बात कही है।
ग्राम पंचायत नाथीखेड़ा के लालाखेड़ा में बनी गोशाला में अव्यवस्थाओं की भरमार है। बुधवार को किसी ग्रामीण ने एसडीएम राजेंद्र कुमार को फोन पर गोशाला में बंद मवेशियों के मरने की सूचना दे दी। इस पर एसडीएम ने बीडीओ पुरवा को मौके पर जांच करने का आदेश दिया। मौके पर पहुंचे एडीओ कोआपरेटिव आशीष कुमार को मौके पर एक गोवंश मरणासन्न हालत में पड़ा मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह में गोशाला में बंद कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिनको गोशाला के बाहर फिंकवा दिया गया था। उधर, प्रधान के पुत्र अमित रावत ने बताया कि गांव के कुछ लोग राजनीतिक विरोध में इसकी शिकायत कर रहे हैं। जबकि गोशाला में पर्याप्त भूसा व पानी की व्यवस्था है। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। जांच के लिए ब्लॉक से अधिकारी गए थे। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।