{"_id":"5c3774d4bdec227353189728","slug":"villagers-closed-cattle-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़ बंद कर दिए आवारा जानवर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़ बंद कर दिए आवारा जानवर, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 10 Jan 2019 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में बंद आवारा जानवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में बुधवार रात टेनापुर गांव के ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर 30 आवारा जानवर बंद कर दिए। गुरुवार सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक अंजली ओमर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शांतिभंग (धारा 144) और सरकारी कार्य में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने जानवरों को गांव के बाहर स्थित चारागाह में बंधवाया और राजस्वकर्मियों को चारे-पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस कवायद में कई घंटे लग गए। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई दोपहर बाद शुरू कराई जा सकी। दूसरी ओर सोमवार को क्षेत्र की यमुनापट्टी के गांव कटरी के स्कूल में जानवर बंद करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।