फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villagers caught 15 people and handed over to the police

लॉकडाउन: धर्म का प्रचार-प्रसार करने के निकले 15 जमातियों को गांव वालों ने पकड़ पुलिस को सौंपा था

Sat, 04 Apr 2020 09:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Apr 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
villagers caught 15 people and handed over to the police
गांव की मस्जिद में ठहरे 4 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सैनिटाइजेशन शुरु हुआ - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर इलाके में 6 फरवरी को सजेती थानाक्षेत्र के गुजेला गांव में संदिग्ध युवकों को घूमते देख सनसनी फैली थी। गांववालों ने 15 युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे जमात के लोग हैं और धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन का अनुमति पत्र भी पुलिस को दिखाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको थाने से छोड़ दिया था। पकड़ेे गए युवकों में जगतपुरी दिल्ली निवासी अब्दुल अजीम, शाहिल अंसारी, आमीर, मो.आलम, मो.आरिफ और कृष्णा नगर दिल्ली निवासी शाहिद अंसारी आदि थे।
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक सभी के पास उनके आधार कार्ड और पहचान संबंधी अन्य कागजात मिले थे, जो जांच में सही पाए गए थे। युवकों ने बताया था कि जमात के 16 लोग हमीरपुर के बाद घाटमपुर आए हैं। कुछ गुजेला गांव में रुक गए थे जबकि, कुछ घाटमपुर पहुंच गए थे। लेकिन, जब उनको सजेती थाने में साथियों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी तो जमात के शेष सदस्य सजेती पहुंच गए थे वहां सभी को थाने से ही छोड़ दिया गया था।

इससे पहले सीएए को लेकर मचे बवाल के दौरान खुफिया एजेंसियों ने फरवरी में ही पुलिस को सचेत किया था कि सजेती और घाटमपुर इलाके में पकड़े गए लोग पीएफआई के गढ़ वाले इलाके के हैं। लेकिन, पुलिस-प्रशासन ने उस समय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर खास ध्यान नहीं दिया था।

1 अप्रैल को जांच को भेजा गया था सैंपल, 6 जमाती निकले पॉजिटिव
1 अप्रैल को बरीपाल कस्बे की बड़ी मस्जिद से 11 जमातियों मो.मारूफ (48), मो.इरशाद (47), मो.इकराम (35), निजामुद्दीन (48), मो.सारिक (21), निवासी चुंगी नंबर 2 लालकुआं, थाना प्रह्लादपुर (नई दिल्ली) नसीम (27), इस्लामुद्दीन (53), निवासी विश्वकर्मा कालोनी थाना प्रह्लादपुर (नई दिल्ली) साहब अली (49) निवासी मोहल्ला सुरकन खुरी थाना सूरजकुंड फरीदाबाद (हरियाणा), रऊफ मियां (50) निवासी ग्राम पिपरिया थाना तुर्क कोलिया मोतीहारी जिला चम्पारन (बिहार) मो.रेहान (32) थाना कालका जी (नई दिल्ली) और खुर्शीद (48) निवासी नई दिल्ली को जांच के लिए कानपुर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed