{"_id":"588360054f1c1b9a25effa08","slug":"villagers-boycott-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डिजिटल इंडिया’ के इस गांव में आज तक नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डिजिटल इंडिया’ के इस गांव में आज तक नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार
राघवेंद्र सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
गांववालों ने टांगा मतदान बहिष्कार का बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक इंडिया तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ा रहा है लेकिन हमारे देश के कई गांव आज भी बिजली के बिना घना अंधेरा झेलने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक गांव कानपुर देहात में भी है। जहां के लोग शाम होते ही चिराग और माचिस ढूंढने लगते हैं। लोगों के पास मोबाइल तो है लेकिन उसको चार्ज कराने के लिए बैट्री का सहारा लेना पड़ता है और बिजली वाले पड़ोस के गांव जाना पड़ता है। सालों से परेशानियां झेलते आ रहे मिर्जापुर (साढ़) के किसानों और ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का एलान किया है।
शहरों से दूर-दराज के गाँवो में विकास एक सपना जैसा दिखाई देता है । कछुआ गति से गावोंं का विकास को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि इंडिया डेवलप हो रहा है। विकास खण्ड क्षेत्र की साढ ग्राम पंचायत के मजरा मिर्जापुर के लोगों ने बिजली न होने से चुनाव मे मतदान न करने का फैसला कर मतदान बहिष्कार का बैनर टाँग दिया है। मिर्जापुर निवासी रामसरन, महावीर, गया प्रसाद, मोहनलाल, राजेन्द्र कुलदीप, अशोक, प्रदीप ने बताया कि गांव मे आबादी 1350 के आसपास है। यादव बिरादरी के इस गांव के 50 से ज्यादा लड़के फौज मे नौकरी करते हैं। साढ़ और मिर्जापुर के बीच ही साढ़ का विद्युत सब स्टेशन भी है जो कई सालो से संचालित है यही नही गांव के पास ही जनपद का बड़ा 220 केवी का बिजली घर बन रहा है लेकिन अभी तक गांव मे बिजली नहीं आ पायी है ।