{"_id":"68bdecfbace271cd7303c150","slug":"villagers-beat-up-a-youth-due-to-rumours-of-thieves-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130776-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरों की अफवाह के चलते युवक को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरों की अफवाह के चलते युवक को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में रविवार दोपहर ड्रोन और चोरों की अफवाह के चलते नशे में धुत एक युवक की जान पर बन आई। खंड विकास कार्यालय रोड के सामने डहरीपुरवा मार्ग पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया।
इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवक को बचाया। युवक ने अपना नाम रावतपुर के रोशननगर निवासी लतीफ बताया। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। बिधनू क्षेत्र के दो साथियों के साथ ईंट-भट्ठे में काम की तलाश में आया था। पुलिस ने उसका इलाज बिधनू सीएचसी में कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले पड़ोस के गांव में युवक पकड़ा गया था।
ग्रामीणों ने भैंस चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की थी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसे अपना घर आश्रय स्थल में भेजा जा रहा है।