फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villager dies while catching fish in Yamuna

Kanpur News: यमुना में मछली पकड़ते समय ग्रामीण का पैर फिसला, मौत

Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Villager dies while catching fish in Yamuna
जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे मछली पकड़ते समय बुधवार सुबह ग्रामीण का पैर फिसल गया। इससे वह तेज धारा में बह गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद 100 मीटर दूर गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बलरई थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी कप्तान सिंह (50) सुबह आठ बजे यमुना नदी के किनारे मछली पकड़ रहे थे। तभी पैर फिसलने से नदी में गिर पड़े और तेज धारा में बह गए। सूचना पर बलरई पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंच गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कप्तान सिंह का शव घटना घटनास्थल से लगभग सौ मीटर दूर ढूंढ निकाला। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की मां रामकटोरी देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी और बच्चों सचिन, अर्चना व सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छह घंटे बाद शव मिल गया है। प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि पैर फिसलने से ग्रामीण नदी में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed