{"_id":"619155ba34d63f64d365eb90","slug":"village-police-co-car-mobile-kanpur-news-knp6639945179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूट का खुलासा करते एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। दो दिन पहले हुई कार लूट के मामले में एसओजी, सर्विलांस व एट थाना पुलिस की टीम ने चार अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से लूटी गई कार, मोबाइल, कागजात, जहरीला पाउडर, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। इसका खुलासा एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में किया है। पकड़े गए लुटेरों पर पहले से ही विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज है।
एसपी ने बताया कि कानपुर शहर के थाना चकेरी केडीए कालोनी रामपुरम निवासी विकासदीप ने शनिवार को एट थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई राजदीप कार को किराये पर चलाता है। 11 नंवबर की शाम तीन बजे घंटाघर कानपुर से तीन लोगों ने कार बुक की। कालपी पहुंचने पर कार रोककर चाय पी गई। जिसमें नशीली चाय पिलाकर भाई राजदीप को अचेत कर दिया। इसके बाद उसे कार की पीछे सीट पर लिटाने के बाद एट थानाक्षेत्र के पिरौना के पास उसे फेंक कर कार ले गए। इसके बाद कार में रखा मोबाइल, एटीम, डीएल और कार लूटकर भाग गए। होश आने पर भाई ने किसी तरह एट थाने में सूचना दी। इसके बाद एएसपी राकेश सिंह और सीओ कोंच के नेतृत्व में सर्विलांस, एसओजी, एट पुलिस की टीम को लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाया गया। रविवार की सुबह जालौन रोड तिराहे पर सुंदरलाल निवासी सुल्तानपुर थाना इटउजा जिला लखनऊ, विवेक निवास सिहौली थाना बसेड़ी जिला धौलपुर राजस्थान, शुभम तिवारी निवासी पिरी मांझा थाना कटरा जिला गोंडा, रामकरन निवासी गोंडा को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि पकडे़ गए शिवम पर लखनऊ, गोंडा में 11 आपराधिक मामले दर्ज है। रामकरनु पर पांच मामले लखनऊ में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सभाजीत, सर्विलांस प्रभारी केवी सिंह, उपनिरीक्षक चेतराम बुंदेला, राजेश कुमार, संजय पाल आदि शामिल हैद्घ