{"_id":"583001b74f1c1b57258feee8","slug":"village-head-deposit-8-80-million-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसीबत में मसीहा' बना ग्राम प्रधान, बैंक में जमा कराए सौ-सौ के 8.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुसीबत में मसीहा' बना ग्राम प्रधान, बैंक में जमा कराए सौ-सौ के 8.80 लाख
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
खाते में सौ-सौ के नोटों की गड्डियां जमा करते ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां आम जनता नोट बंदी के बाद छोटी करेंसी को लेकर बेहद परेशान है वहीं दूसरी ओर जनता की इस समस्या को बांटने की मंशा के चलते अपने खाते में सौ-सौ के 8.80 लाख रुपये की नकदी जमा कराई है। उसके इस कदम से बैंक अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी सराहना की है।
उन्नाव के विकासखंड बीघापुर क्षेत्र के किराना व्यवसायी व ग्राम पाही हरदों के प्रधान राजकिशोर गुप्ता ने पीएनबी के अपने खाते में सौ-सौ रुपये के 8.80 लाख रुपये की धनराशि जमा करवाई है। उनका कहना है हो सकता है कि इससे छोटी करेंसी की किल्लत झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिल जाए। प्रधान की इस पहल से जहां बैंक के अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित हुए वहीं बैंक में पैसा निकालने वालों ने भी खुदरा रुपये पाकर व्यापारी के योगदान की सराहना की।
शाखा प्रबंधक अनिल बाजपेई ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर कस्बे के व्यापारी खुदरा रुपये बैंकों में जमा करने की पहल करें तो क्षेत्र के गरीब व जरुरतमंदों को रुपये आसानी से मिल सकेंगे। ग्राम प्रधान के इस कार्य की मगरायर के पूर्व प्रधान बृजकुमार अवस्थी, इंदेमऊ निवासी रामदूत विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह, कमलापति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित, व्यापारी जयशंकर शर्मा व देवशरण विश्वकर्मा भरपूर सराहना की।