फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   village,fire,police,forest,DFO

लोहरपुरवा के जंगल में लगी आग

Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
village,fire,police,forest,DFO
फोटो-10- चित्रकूट में सरैंया के गढचपा जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया (चित्रकूट)। दिन प्रतिदिन नए-नए क्षेत्रों में लग रही आग से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। रोजाना किसी न किसी जंगल में आग की घटनाओं से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी हलाकान हो रखे हैं। शनिवार को सुबह सरैंया चौकी क्षेत्र के गढ़चपा के लोहरपुरवा जंगल में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। आग से लोहरपुरवा का जंगल धू-धू कर जलने लगा। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रास्ता न मिलने से बिना आग बुझाए ही लौट गईं।
विज्ञापन

सरैंया चौकी क्षेत्र के गढ़चपा के लोहरपुरवा का जंगल शनिवार को सुबह आग की लपटों से घिर गया। यहां अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से पेड़-पौधे और झाड़ झंकार धू-धू कर जलने लगा। थोड़ी ही देर में आग ने अपना दायरा बढ़ाते हुए करीब दो सौ मीटर क्षेत्र को चपेट में ले लिया। लोहरपुरवा के जिस जंगल में आग लगी है, उसके पास ही लोहरपुरवा गांव भी है, जिससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। आग को गांव तक न आने देने के लिए बाशिंदों ने फौरन फायर ब्रिगेड और वन विभाग के अफसरों और कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने के फौरन बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग की टीम अपने वाहनों संग पहुंची, लेकिन जंगल तक पहुंचने का रास्ता न मिलने के कारण लोहरपुरवा गांव से ही वापस लौट आई। उधर, जंगल की आग की लपटें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही आग लगने से चारों तरफ धुएं के गुबार ही दिखाई पड़ रहे हैं। इस बाबत फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जंगल के अंदर गाड़ियां ले जाने का रास्ता ही नहीं मिला, जिससे मजबूरी में आग बुझाने बुझाए बिना ही दमकल की गाड़ियां वापस लौट आईं।
विज्ञापन

उधर, सरैंया चौकी क्षेत्र के पोखरीपुरवा व मुस्लिमपुरवा के जंगल में दो दिन पहले लगी आग पर अब नियंत्रण करने का दावा वन विभाग के अफसरों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन अभी भी जंगल से धुएं के गुबार उठने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है। वहीं मानिकपुर क्षेत्र के बरौंधा के जंगल के पहाड़ समेत धारकुंडी के जंगल में शुक्रवार को लगी आग शनिवार को भी रह-रहकर सुलगती रही, जबकि इस स्थान पर भी आग पर काबू पाने की बात वन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। दोनों जंगलों में शनिवार को भी आग के धधकने से जंगल के जीव-जंतु भी इधर-उधर भाग रहे हैं। मध्यप्रदेश के सतना डिवीजन के वन विभाग के एसडीओ लाल सुधारक सिंह ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। साथ ही जिन जगहों पर अभी भी आग सुलग रही है, वहां पर बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed