{"_id":"5c7d4015bdec2214676a9565","slug":"village-chief-said-we-can-not-feed-the-stray-animals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान बोले...‘हम नहीं खिला सकते योगी के पास ले जाओ गोवंश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान बोले...‘हम नहीं खिला सकते योगी के पास ले जाओ गोवंश’
Mon, 04 Mar 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डूंगरसी में ग्राम प्रधान ने पंचायत घर में बंद गोवंशों को छोड़ दिया। जब ग्रामीणों ने उलाहना दिया तो प्रधान ने कहा कि गोवंशों को योगी के पास ले जाओ मैं नहीं खिला सकता हूं। इस पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
कोतवाली क्षेत्र के हांव कुबेरपुर डूंगरसी में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने 35 गोवंश पकड़े थे। इन्हें ग्राम प्रधान रक्षपाल के सहयोग से पंचायत घर में बंद कर दिया गया था। गोवंश की पहचान के लिए उनके छल्ले आदि भी डाले गए थे। रविवार रात में ग्राम प्रधान ने सभी गोवंश छोड़ दिए।

इससे गोवंश ग्रामीणों के खेत में घुस कर फसल चट कर गए। सोमवार को जब ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान को उलाहना दिया। इस पर प्रधान ने कहा कि जानवरों को योगी के पास ले जाओ, मैं इन्हें खिला नहीं पाऊंगा। इससे नाराज करीब 30 ग्रामीण कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने मामले की तहरीर दी। मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इसी मामले में ग्राम प्रधान रक्षपाल यादव ने बताया कि वह दो माह से जानवरों को भूसा खिला रहे थे।
एक बार ही उन्हें सरकारी मदद मिली है। वह अब नहीं खिला सकते। इस विषय में जब ग्राम पंचायत सचिव से बात की तो उन्होंने जानवरों को छोड़ देने की बात कह दी। इसी के चलते उसने जानवरों को छोड़ दिया।