फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey's parents did not appear for three days, many villagers feared leaving the village

विकास दुबे के मां-पिता तीन दिन से नहीं आए नजर, कई ग्रामीणों ने गांव से जाने की जताई आशंका

Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey's parents did not appear for three days, many villagers feared leaving the village
विकास दुबे के माता पिता - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के करीब छह माह बाद गांव लौटे कुख्यात विकास दुबे के माता-पिता मीडिया व ग्रामीणों के सवाल-जवाब से तंग आकर ज्यादातर वक्त घर के भीतर ही बने रहे। इधर तीन दिनं से दोनों ही लोगों को बाहर नजर नहीं आए।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आशंका है कि एकबार पुन: विकास के मां-बाप गांव छोड़कर चले गए हैं। बिकरु कांड के बाद से विकास दुबे की मां सरला देवी व पिता राम कुमार दुबे अपने छोटे बेटे दीपू दुबे व अन्य रिश्तेदारों के घरों में रह रहे थे।
विज्ञापन


इधर छोटे बेटे दीपक उर्फ दीपू दुबे के जेल चले जाने के बाद 5 जनवरी की शाम कोई कार से दोनों वृद्धजनों को गांव के उमाकांत शुक्ला के घर छोड़ गया था। बुजुर्ग दंपति के गांव आने से बिकरू मे एक बार फिर मीडिया कर्मियों की चहल-पहल बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों व ग्रामीणों के तमाम सवाल जवाबों से तंग आकर दोनों ही बुजुर्गों ने स्वयं को घर के अंदर ही कैद कर लिया था। सोमवार को उमाकांत के परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग गांव छोड़कर अन्यत्र कहीं रिश्तेदार के घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed