{"_id":"5f2931548ebc3e145842fea1","slug":"vikas-dubey-news-investigation-committee-constituted-by-the-supreme-court-reached-bikru","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति पहुंची बिकरू, ग्रामीणों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति पहुंची बिकरू, ग्रामीणों से की बात
Tue, 04 Aug 2020 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
बिकरू पहुंची जांच समिति
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को पुलिस और विकास दुबे गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए आठ पुलिसकर्मियों और इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक जांच समिति का गठन किया गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समित विकास दुबे के गांव बिकरू पहुंची। यहां पर जांच समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत की।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अभी तक पुलिस इस मामले में 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के एक साथी ने सरेंडर भी किया है। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।