फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vikas dubey kanpur news: More names of colleagues in the gang of vikas dubey increased

बिकरू कांड: विकास के गिरोह में और गुर्गों के नाम बढ़ाए गए, जय व उसके भाइयों का अलग गैंग होगा पंजीकृत

Sun, 20 Sep 2020 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Sep 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: More names of colleagues in the gang of vikas dubey increased
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने विकास दुबे के पंजीकृत गिरोह में कुछ और लोगों के नाम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही पुलिस जय बाजपेई और उसके भाइयों को मिलाकर एक और गिरोह पंजीकृत करेगी। बिकरू कांड की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस इस सप्ताह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पूर्व एसएसपी अखिलेश मीणा ने विकास दुबे और उसके एक दर्जन से अधिक साथियों को मिलाकर डी-124 गिरोह पंजीकृत किया था।
विज्ञापन


इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व एसएसपी द्वारा पंजीकृत किए गए गिरोह को दोबारा रिव्यू किया गया है। जिन लोगों को बिकरू कांड में जेल भेजा गया है, उनके नाम गिरोह में शामिल नहीं थे। अब उनके नाम शामिल कराए गए हैं। पुलिस नेबिकरू कांड में शामिल 42 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे इस सप्ताह में कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed