{"_id":"5f63a64cee82f02345530c27","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-jai-bajpai-and-brothers-passports-will-be-revoked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: गैंगस्टर जय बाजपेई और भाइयों के पासपोर्ट निरस्त होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: गैंगस्टर जय बाजपेई और भाइयों के पासपोर्ट निरस्त होंगे
Thu, 17 Sep 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ईडी, आयकर और रेलवे के बाद अब पासपोर्ट विभाग भी दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
जय और उसके भाइयों के पासपोर्ट की जांच शुरू कर दी गई है। मुकदमे होने के बावजूद पासपोर्ट गलत सूचना देकर बनवाए गए थे। अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने दिल्ली स्थित सेंट्रल पासपोर्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरु हो गई है। पासपोर्ट विभाग को पत्र भी भेजा जा चुका है। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।