{"_id":"5fe647f08ebc3e3e77198ae8","slug":"vikas-and-jai-bajpai-was-took-possession-of-the-house-victim-pleaded-to-be-freed-from-judicial-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और जय बाजपेई ने कब्जाया था घर, पीड़ित ने न्यायिक आयोग से मुक्त कराने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और जय बाजपेई ने कब्जाया था घर, पीड़ित ने न्यायिक आयोग से मुक्त कराने की लगाई गुहार
Sat, 26 Dec 2020 04:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Dec 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे ने अपने खजांची जय बाजपेई के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट संचालक के घर पर कब्जा कर लिया था। दहशतगर्द के डर से संचालक परिवार समेत शहर छोड़कर चला गया। यह मामला न्यायिक आयोग के सामने आया है।
आयोग ने पीड़ित को अपनी शिकायत जिला प्रशासन से करने को कहा है। अशोकनगर निवासी एक रेस्टोरेंट संचालक ने कुछ साल पहले अपने मकान के कुछ हिस्से को एक व्यक्ति को किराये पर दे रखा था।
उनमें विवाद हो गया तो मामला कोर्ट में पहुंच गया। फैसला भी उनके पक्ष में आ गया। आरोप है कि इस बीच किरायेदार विकास दुबे और जय बाजपेई के सम्पर्क में आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद जय बाजपेई ने विकास दुबे संग मिलकर उनके मकान पर कब्जा कर लिया। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होेंने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नजीराबाद में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दहशतगर्द की धमकियों से डरकर वह परिवार संग दिल्ली चले गए। विकास दुबे की मौत और जय बाजपेई के जेल जाने के बाद वह शहर लौटे। इसके बाद उन्होंने न्यायिक आयोग को शिकायत भेजी।