फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप जानते नहीं होंगे अमिताभ-आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ का कानपुर कनेक्शन

Thu, 13 Jul 2017 05:06 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
vijay krishna acharya upcoming film thugs of hindustan
विजय कृष्णा आचार्य

रिलीज से पहले ही चर्चा में आई अमिताभ और आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ का कानपुर कनेक्शन शायद कम ही लोग जानते होंगे। तो आइये हम आपको बताते हैं क्या खास जुड़ाव है  ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ और कानपुर का...


 

छोटे शहरों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले लोगों में एक और मशहूर नाम शामिल है वो है विजय कृष्ण आचार्य। कानपुर से गहरा नाता रखने वाले बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर विजय आचार्य की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कटरीना कैफ जैसे सुपरस्टार काम कर रहे हैं। 


 

vijay krishna acharya upcoming film thugs of hindustan
विजय कृष्णा आचार्य
विजय को फिल्में बनाने का कीड़ा स्कूल टाइम में लगा। विजय कृष्ण उन दिनों कानपुर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पढ़ रहे थे। क्लास 11वीं में उन्होंने एक एक प्ले किया था। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके टीचर महफूज असलम ने 1985-86 के दौर में दो फिल्में 16 एमएम की स्क्रीन पर बनाई थीं। अपने टीचर की दोनों फिल्में देखने के बाद विजय को फिल्म मेकिंग का चस्का लग गया। कानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय दिल्ली के सेठ किरोरीमल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुए हो गए। इसके बाद वह 15 अगस्त 1992 में वह मुंबई गए और कुंदन शाह के साथ जुड़ गए। फिर मुंबई के ही होकर रह गए। 
 

 

vijay krishna acharya upcoming film thugs of hindustan
विजय कृष्णा आचार्य
विजय कृष्णा आचार्य, हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। विजय को लोग विक्टर के नाम से भी जानते हैं। विजय कृष्णा आचार्य आइफा अवार्ड 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फिल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। कनपुरिया अक्खड़ लैंग्वेज को डायलॉग का रूप देते हुए टशन विजय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay krishna acharya upcoming film thugs of hindustan
विजय कृष्णा आचार्य
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में होगीं। फिल्म के लेखक और निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि फिल्म का सेट उच्च सुरक्षा वाले एक समुद्री क्षेत्र में होगा। इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाली दो जहाजें 18वीं सदी की शुरुआत में बनाई गई थीं। यह पूरा प्रयास फिल्म के दृश्यों को रियल दिखाने के लिए किया गया है।” जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है तो अभी इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है लेकिन इसे 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
vijay krishna acharya upcoming film thugs of hindustan
विजय कृष्णा आचार्य

विजय के मुताबिक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जॉनी डेप स्टारर हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से प्रेरित है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी अलग है। उन्होंने कहा- सैकड़ों एक्शन एडवेंचर फिल्में हैं। पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन है, इंडियाना जोन्स है और ऐसी ही कई अन्य फिल्में हैं। ये सभी एक्शन एडवेंचर फिल्में हैं। हमारी फिल्म भी एक्शन एडवेंचर फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed