फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vijay divas celebrations

वन रैंक वन पेंशन का एलान जल्द : वीके सिंह

Sat, 27 Dec 2014 03:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
vijay divas celebrations
वन रैंक वन पेंशन का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही केंद्र सरकार इसकी घोषणा करेगी। पूर्व सैनिकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


यह बात मुख्य अतिथि पूर्व सेनाध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में कही।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित विजय दिवस समारोह में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद तीन सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सैनिक सुरक्षा को लेकर भी सचेत रहें। लोगों के मन में भी देशभक्ति की भावना जगाएं। जहां भी कोई दिक्कत होती है तो वहां पर भी पूर्व सैनिकों की सेवाएं ली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता में भी पूर्व सैनिकों के प्रति भरोसा है। उन्होंने शहीद सैनिक रघुवीर सिंह की पत्नी शैल कुमारी, शहीद नरेंद्र सिंह की पत्नी राम किशोरी व शहीद गजराज सिंह की पत्नी संतरा देवी को शाल देकर सम्मानित किया। वीर नारी का सम्मान संध्या को दिया गया।

वरिष्ठ पूर्व सैनिक आरके एस चंदेल, अमर सिंह भदौरिया, बलराम सिंह को भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही आरके सिंह, वाईएम शुक्ला, एमएस राठौर, एमपी शुक्ला, वाईके सिंह, प्रहलाद सिंह, आरएन द्विवेदी समेत 11 रणबांकुरों को स्मृति चिह्न दिया गया।


पूर्व सैनिकों के पांच मेधावी पुष्पा, मोनिका सिंह, आकांक्षा, सुदीप्ता और मास्टर गौरव सिंह को पांच व दस हजार रुपये का चेक दिया गया। पूर्व सैनिकों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, जीसी मिश्रा, आरके दीक्षित का स्वागत किया।

संस्था के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed