फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vigilant caught head constable red handed for demanding 15 thousand bribe in the name of progress in the case

Kanpur: मुकदमे में प्रगति के नाम पर मांगी 15 हजार रिश्वत, विजिलेंट ने हेड कांस्टेबल को रंगेहाथ पकड़ा, निलंबित

Tue, 10 Sep 2024 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी साउथ ने एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय में तैनात शहनवाज को निलंबित कर दिया है। विजिलेंस ने टीम हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था।

विज्ञापन
Vigilant caught head constable red handed for demanding 15 thousand bribe in the name of progress in the case
रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया हेड कांस्टेबल शहनबाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर थाने में दर्ज मुकदमे में प्रगति के नाम पर घूस मांगना एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हेड कांस्टेबल शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। देर रात उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

जूही लाल कालोनी, रामलाल का तालाब निवासी रिंकू पासवान ने किदवईनगर थाने में 15 जुलाई 2024 को मोना कश्यप, राजा कश्यप, समीर और राज की पत्नी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा कर रहे हैं। मामले की प्रगति के लिए एसीपी कार्यालय जाता था, जहां उसकी मुलाकात हेड कांस्टेबल शहनवाज खान व योगेश कुमार से हुई। दोनों ने मुकदमे में प्रगति के लिए पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूसखोर कांस्टेबल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया
इसके बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इस पर रिंकू ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग में कर दी। विजिलेंस टीम ने जांच कराई, तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने घूसखोर कांस्टेबल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार को विजिलेंस टीम रिंकू के साथ एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय पहुंची।

हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया
रिंकू ने कार्यालय में जैसे ही 15 हजार रुपये हेड कांस्टेबल शहनवाज को दिए, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ धर दबोचा। एसपी विजिलेंस ने बताया कि मंगलवार को हेड कांस्टेबल को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि रिश्वत के आरोप में हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी हुई है। उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed