{"_id":"60965e998ebc3ebf8277cee7","slug":"video-viral-of-oxygen-tanker-leakage-running-on-road-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से गुजर रहा ऑक्सीजन टैंकर हुआ लीक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से गुजर रहा ऑक्सीजन टैंकर हुआ लीक, वीडियो वायरल
Sat, 08 May 2021 03:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 May 2021 03:19 PM IST
सार
लखनऊ से कानपुर के लिए चले टैंकर से ऑक्सीजन लीक हुई तो देखने वाले ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया और कमेंट भी किए।
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंकर हुआ लीक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना से संक्रमितों की जिंदगी बचाने में ऑक्सीजन की कितनी अहम है, इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। यही ऑक्सीजन मरीज को मिलने से पहले ही हवा में उड़ रही हो तो देखने वाले जरूर प्रतिक्रिया करते हैं। लखनऊ से कानपुर के लिए चले टैंकर से ऑक्सीजन लीक हुई तो देखने वाले ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया और कमेंट भी किए।
हवा में जिंदगी के रूप में उड़ रही ऑक्सीजन को देखने वाले भी खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं और घटना संज्ञान में नहीं होने की बात कह रहे हैं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।