{"_id":"59e4c6924f1c1b8e698b61cb","slug":"video-viral-dpro-says-shoot-the-mission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video viral- स्वच्छ भारत मिशन पर डीपीआरओ बोले, ‘मिशन को मारो गोली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video viral- स्वच्छ भारत मिशन पर डीपीआरओ बोले, ‘मिशन को मारो गोली’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक जिस स्वच्छता मिशन के लिए हाथों में झाडू उठाने से भी नहीं कतराए, उसी मिशन को गोली मारने की बात ताव में आकर जिला पंचायतराज अधिकारी ने स्वच्छताग्रहियों से ही कह डाली। इसके कुछ ही देर बाद जिला पंचायत राज अधिकारी का यह वीडियो भी वायरल हो गया। उधर जिला पंचायतराज अधिकारी वीडियो वायरल होने के बाद भी मिशन को गोली मारने की बात न कहने का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विकास भवन के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे स्वच्छताग्रही
डीपीआरओ
- फोटो : अमर उजाला
हरदोईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए पंचायतराज विभाग के अधीन स्वच्छताग्रही रखे गए हैं। यह स्वच्छताग्रही गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करते हैं। इसके लिए स्वच्छताग्रहियों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाने का प्रावधान है। जून से कार्य कर रहे जनपद के स्वच्छताग्रहियों को अब तक महज एक-एक हजार रुपये ही मिले हैं। इसके कारण सोमवार को स्वच्छताग्रही विकास भवन के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन को मारो गोली तुमसे जो कह रहे हैं वो करो -पंचायतराज अधिकारी
डीपीआरओ
- फोटो : अमर उजाला
नारेबाजी सुनकर सीडीओ राजितराम मिश्र ने जिला पंचायतराज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को मौके पर भेजा। स्वच्छताग्रहियों से डीपीआरओ ने भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस पर स्वच्छताग्रहियों ने कहा कि जून से आश्वासन ही मिल रहा है। दीपावली में मानदेय नहीं मिला तो वह लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता मिशन में सहयोग नहीं कर पाएंगे, इस पर भड़के जिला पंचायतराज अधिकारी सुनील पांडेय ने कह दिया कि मिशन को मारो गोली तुमसे जो कह रहे हैं वो करो।
मिशन को गोली मारने की बात सुनते ही स्वच्छताग्रही भड़क गए और मौके से नारेबाजी करते हुए चले गए। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को गोली मारने की बात कहते हुए डीपीआरओ का वीडियो भी वायरल हो गया। जब डीपीआरओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मिशन को गोली मारने की बात नहीं कही। मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
मिशन को गोली मारने की बात सुनते ही स्वच्छताग्रही भड़क गए और मौके से नारेबाजी करते हुए चले गए। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को गोली मारने की बात कहते हुए डीपीआरओ का वीडियो भी वायरल हो गया। जब डीपीआरओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मिशन को गोली मारने की बात नहीं कही। मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।