फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   video of lovers couple went viral

प्रेमी युगल का वीडियो किया वायरल

Sat, 19 Jun 2021 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
video of lovers couple went viral
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा चौकी व पुलिस लाइंस में तैनात तीन सिपाहियों ने वर्दी को शर्मसार कर दिया। निर्माणाधीन प्लाट में मौजूद प्रेमी युगल का वीडियो बनाकर पांच हजार रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह दोस्त के साथ प्लाट पर निर्माण कार्य देखने गई थी। रुपये न मिलने पर सिपाही कोतवाली ले गए थे वहां से माता पिता के साथ घर चली गई। इसके बाद बदनाम करने के लिए सिपाहियों ने वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने सिपाहियों पर अश्लीलता का भी आरोप भी लगाया है। वहीं मामले की कोतवाल ने चौकी से दोनों सिपाहियों को कोतवाली में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी से शुक्रवार को मिलने पहुंची युवती ने बताया कि वह 13 जून को माती रोड में निर्माणाधीन प्लाट देखने दोस्त के साथ गई थी। वहां दोनों लोग बैठकर बातें कर रहे थे तभी तीन सिपाही आ गए। इसमें एक वर्दी में था तथा दो सादे कपड़ों में थे। तीनों ने धमकाकर उनका वीडियो बना लिया साथ ही उसे वायरल करने की धमकी दी। सिपाहियों ने वीडियो डिलीट करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। इसके साथ ही उससे अश्लीलता करनी शुरू कर दी। रुपये न देने पर दोनों को कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने उनके माता पिता को बुलाकर घर भेज दिया। इसके बाद सिपाहियों ने वीडियो वायरल कर दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से करने पर मामले में समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दी गई। कार्रवाई न होने पर वह एसपी से शिकायत करने पहुंची थी। हालांकि उसकी मुलाकात एसपी से नहीं हो सकी। पीड़िता ने शनिवार को शिकायत करने की बात कही है।

कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी दो सिपाहियों को चौकी से हटाकर कोतवाली में तैनात कर दिया गया है। घटना में शामिल एक सिपाही पुलिस लाइन का है। युवती ने कोतवाली में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। अगर तहरीर मिलती है तो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। वीडियो वायरल करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed