{"_id":"5d6fe69f8ebc3e01486025a9","slug":"video-of-illegal-recovery-from-truck-on-highway-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाज पुलिस: हाईवे पर चलते हुए ट्रक से अवैध वसूली करने का वीडियो हुआ वायरल, गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाज पुलिस: हाईवे पर चलते हुए ट्रक से अवैध वसूली करने का वीडियो हुआ वायरल, गिर सकती है गाज
Wed, 04 Sep 2019 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
चलते हुए ट्रक से पुलिस वालों ने लिए पैसे
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में थरियांव थाने के हाईवे पर चलते ट्रक से पीआरवी कर्मियों की वसूली के वायरल वीडियो ने खलबली मचा दी है। बुुधवार को सीओ थरियांव राम प्रकाश ने जांच शुरू कर दी है। पीआरवी में तैनात कर्मियों की यूपी 100 से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
ट्रक के पास पैसे लेने के लिए जाते पुलिस वाले
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बोलेरो पीआरवी 1177 का मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में चलते ट्रक से सटाकर पीआरवी की बोलेरो पहुंचती है। ट्रक का खलासी एक हाथ बाहर निकालता है और दूसरी तरफ से बोलरो चालक पुलिस कर्मी। लेनदेन के बाद दोनों वाहन मौके से हट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपये लेने के बाद ट्रक अपने रास्ते और पुलिस वाले अपने रास्ते चले गए
- फोटो : अमर उजाला
लेनदेन के समय दोनों वाहन हाईवे पर समानांतर स्पीड में चल रहे थे। तनिक सी चूक से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। मामले का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी रमेश ने संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच सुबह ही थरियांव सीओ को सौंप दी। वह वाहन कौन चला रहा था।
वाहन में कौन-कौन पुलिस कर्मी तैनात थे। कौन पुलिसकर्मी हाथ बाहर निकाल कर रुपये पकड़ रहा था। वीडियो कब बनाया गया। इसकी जांच चालू की गई है। सीओ रामप्रकाश ने यूपी 100 से 1177 में तैनात पुलिस कर्मियों की जानकारी तलब की है।
बताया गया कि छह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। तीन दिन की शिफ्ट और तीन रात की शिफ्ट में रहते हैं। सीओ ने बताया कि कर्मियों से पूछताछ के बाद ड्यूटी पर कौन थे इसका पता लगेगा। सारे कर्मियों को बयान देने के लिए बुलाया गया है।