फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video Of Girl Beating In Kanpur Went viral, Prince Lala sent to jail in Kanpur, case's plaintiff also arrested

Kanpur: बदमाश प्रिंस लाला को भेजा जेल, केस की वादिनी भी गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ कई और शिकायतें भी पहुंची

Wed, 10 Aug 2022 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 07:00 PM IST
सार

काकादेव थाना क्षेत्र में एक युवती की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही, उसका अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी भी मांगी गई। इस मामले में पुलिस तीन दिनों से प्रिंस लाला से पूछताछ कर रही थी। आखिरकार उसे  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Video Of Girl Beating In Kanpur Went viral, Prince Lala sent to jail in Kanpur, case's plaintiff also arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग कर वसूली का खेल करने में तीन दिन पहले हिरासत में लिया गया हिंदू वादी नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं केस की वादिनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसका भी एक मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवती को पीटते हुए एक युवती का वीडियो एक सप्ताह पहले वायरल हुआ था। बीते सोमवार को काकादेव पुलिस ने युवती की तहरीर पर पीटने वाली युवती रितिका व उसके मित्र प्रिंस राज श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया था। आरोप लगाया गया था कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर वसूली की।

विज्ञापन

पुलिस ने प्रिंस लाला को सोमवार रात को ही हिरासत में ले लिया था। इसके विरोध में बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काकादेव थाने का घेराव कर हंगामा किया था। तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अहम साक्ष्य मिले हैं। उसी आधार पर उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

वादिनी भी है दबंग, उस पर भी कसा शिकंजा
पुलिस केस की जांच कर ही रही थी कि एक और वीडियो सामने आया। जिसमें केस की वादिनी रितिका एक युवक को पीटते दिख रही है। वीडियो की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने रितिका पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। उसको भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रिंस व रितिका के खिलाफ इस तरह की कई और शिकायतें भी पहुंची हैं।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
काकादेव थानाक्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता ने युवक और उसकी प्रेमिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि रावतपुर थानाक्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनवाया।

इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इनकार पर प्रिंस की प्रेमिका ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रिंस श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

प्रिंस पर ये मामले हुए थे दर्ज

  • फजलगंज थाने में पिछले साले साल विजय नगर निवासी राहुल यादव से मारपीट हुई थी। इसमें प्रिंस व उसके पांच साथियों पर केस दर्ज किया गया था। 
  • कल्याणपुर थाने में 2020 में नवीन नगर निवासी अरुण ने प्रिंस व उसके चार साथियों पर मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। 
  • केशवपुरम निवासी मोबाइल शॉप के मालिक अशोक सिंह ने प्रिंस व अन्य पर रंगदारी, मारपीट का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed