{"_id":"6551e8a69bb5943e5b08b09a","slug":"video-of-farmer-leaders-daughter-harsh-firing-goes-viral-fired-two-rounds-from-the-rifle-on-her-birthday-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: किसान नेता की बेटी का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल, अपने बर्थडे पर रायफल से दो राउंड दागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: किसान नेता की बेटी का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल, अपने बर्थडे पर रायफल से दो राउंड दागे
Mon, 13 Nov 2023 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:44 PM IST
सार
Hamirpur News: वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करते युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की बेटी का सोशल मीडिया में हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। दीपावली के दिन बर्थडे होने की वजह से किसान नेता की बेटी ने मकान की छत पर खड़े होकर रायफल से फायरिंग कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में दिख रही युवती भाकियू जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की बेटी दीक्षा राजपूत है। दीक्षा रानी लक्ष्मीबाई तिराहे में एक रेस्टोरेंट चलाती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दीक्षा लाइसेंसी रायफल से दो राउंड फायरिंग करती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होते ही कमेंट्स आने लगे। वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन