फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of Backward Class Welfare Officer accepting money goes viral

Kanpur News: पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का रुपये लेते वीडियो वायरल

Fri, 21 Nov 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Video of Backward Class Welfare Officer accepting money goes viral
कानपुर। सोशल मीडिया पर गुरुवार को दो वीडियो वायरल हुए। इनमें जिले के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह निजी आईटीआई के कर्मी से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह रुपये लेने से इन्कार कर रहे हैं। एक वीडियो निजी आईटीआई कार्यालय का और दूसरा विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कार्यालय का है।
विज्ञापन




पहले वीडियो में आईटीआई कर्मी मिथलेश त्रिपाठी कागज में लपेटकर 20 हजार रुपये अधिकारी को देते दिख रहा है। वीरपाल सिंह पूरे पैसे देने की बात कहते नजर आते हैं। कर्मी पांच हजार रुपये बाद में भेजने की बात कहता है। अपने स्टाफ उत्तम को बुलाकर पैसे भिजवाने का निर्देश देता है जिसके बाद कर्मी वहां पर मौजूद एक व्यक्ति को रुपये दे देता है वह 20 हजार रुपये लेकर जेब में रख लेता है।
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में कर्मी पिछड़ा वर्ग अधिकारी के कार्यालय में बैठकर 500-500 रुपये के नोट वीरपाल सिंह के हाथ पर रखता है, जिसे अधिकारी मेज की दराज में रखते दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद निजी आईटीआई कर्मी मिथलेश त्रिपाठी ने एक अपना वीडियो जारी किया। इसमें दावा किया कि बीमारी के दौरान उन्होंने अधिकारी से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्हीं पैसों को दो बार में लौटाया है। पहले 20 हजार आईटीआई कार्यालय में और शेष पांच हजार विकास भवन स्थित कार्यालय में। इसी दौरान किसी ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया और उसे गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिछड़ा वर्ग अधिकारी वीरपाल सिंह ने भी अपनी सफाई में कहा कि वीडियो पुराने हैं और उन्हें फंसाने के लिए वायरल किया गया है। उनका कहना है कि दो व्यक्तियों ने यह वीडियो उन्हें व्हाट्सएप पर पहले भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। इस संबंध में उन्होंने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।




वर्जन-

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच के लिए समाज कल्याण उप निदेशक को जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed