फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   victim was sold in Oman for one and a half lakh

डेढ़ लाख में ओमान में बेची गई थी पीड़िता, डर-दहशत दिल-दिमाग में कैद, बोली आंखों के सामने हुआ सौदा

Tue, 20 Apr 2021 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
victim was sold in Oman for one and a half lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
मानव तस्करी कर ओमान भेजी गई उन्नाव की महिला ने सोमवार को डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के सामने पुलिस में बयान दर्ज कराए। उसने बताया कि ओमान में पहुंची तो आयशा नाम की महिला ने उसे रिसीव किया। वह उसे एक शेख के पास ले गई।
विज्ञापन


शेख ने आयशा को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जब उसने विरोध किया तो मारापीटा गया। महिला का यहां मेडिकल भी कराया गया। मंगलवार को पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पीड़िता को कानपुर निवासी मुजम्मिल और उसके साथी अति उर्र रहमान ने नौकरी का लालच देकर 05 जनवरी 2021 को ओमान भेजा था। 
विज्ञापन


कई महिलाएं कर दीं गईं गायब
पीड़िता ने बताया कि ओमान पुलिस ने जब शेख के ठिकाने पर दबिश दी तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान उसके साथ की चार महिलाओं को गायब कर दिया गया। मौके पर केवल वो और इंदौर की महिला मिली। पुलिस दोनों को रेस्क्यू कर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

बंद कमरों में रखते हैं महिलाएं
उन्नाव पीड़िता के मुताबिक जब उसने शारीरिक शोषण का विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। खाना-पानी तक बंद कर दिया गया। बिना नमक की दाल और चावल देते थे। रोटी सप्ताह में दो दिन वह भी एक पहर ही। प्रताड़ना के कारण एक माह में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई तो ओमान स्थित कार्यालय पहुंचा दी गई। यहां एक महिला का राज चलता था। एक कमरे में उसे बंद कर दिया। छह महिलाएं और बंद थीं। इसमें कुछ वृद्ध भी थीं। दिन में एक बार ही रूखासूखा खाना दिया जाता था। 

सिंदूर नहीं पोछा तो चप्पलों से पीटा
पीड़िता ने बताया कि दफ्तर की मैडम को भारतीय वेशभूषा से बेहद नफरत थी। उसने बिछिया, तोड़िया उतारने और मांग का सिंदूर मिटाने को कहा। इसपर महिला ने मना कर दिया तो उसे चप्पलों से पीटा गया। वहीं कालोनी की रहने वाली जो महिला उसे झांसे में फंसाकर ले गई थी उसे हर सुख-सुविधा मिलती है। 

घर में बेटी ने बनाई पनीर 
पीड़ित महिला की 12 वर्षीय बेटी ने बताया कि चेन्नई पहुंचने पर मां ने फोन किया था। मां से खाने के बारे में पूछा तो उसने पनीर की सब्जी और पूड़ी खाने की बात कही। इसपर उसने शाम को ही पनीर की सब्जी बना ली। मां के पहुंचने पर पूड़ियां बनाकर उसे खिलाया। महिला ने कहा कि उसे उम्मीद ही नहीं थी कि वह वतन लौट सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed