फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vicious robbers sitting in an e-rickshaw in Kanpur robbed a passerby, caught by police in 20 minutes

Kanpur News: ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने राहगीर को लूटा, पुलिस ने 20 मिनट में दबोचा

Fri, 27 May 2022 07:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 May 2022 07:27 AM IST
सार

सुनसान इलाके में सवारी या राहगीर को अपना निशाना बनाकर लूटपाट करने वाली गैंग के दो लुटेरों को पुलिस ने 20 मिनट में पकड़ लिया। बता दें कि लुटेरे ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठते थे और लूटपाट करते थे।  

विज्ञापन
Vicious robbers sitting in an e-rickshaw in Kanpur robbed a passerby, caught by police in 20 minutes
पकड़े गए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही ढाल के पास बैटरी रिक्शा से जा रहे बदमाश एक युवक से दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने 20 मिनट के भीतर दोनों लुटेरों को दबोच लिया। लूट की रकम भी बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, जूही ढाल के पास ई-रिक्शा में बैठे दो-तीन लोगों ने एक राहगीर को घेर लिया और तमंचा अड़ाकर 2000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और ई-रिक्शा का नंबर बताया।

विज्ञापन

एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि परमपुरवा निवासी वीरू बुधवार रात करीब 11 बजे अफीम कोठी से मिलिट्री कैंप चौकी की तरफ जा रहे थे। जूही ढाल के पास बैटरी रिक्शा सवार बदमाशों ने उन्हें पीट कर दो हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद रिक्शा से ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को वीरू ने नोट किया गया ई-रिक्शे का नंबर बता दिया। इस पर पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। 

विज्ञापन

बदमाशों की पहचान जूही ढाल निवासी विमल वर्मा और गौरव श्रीवास्तव के रूप में हुई। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि यह लोग सूनसान इलाके में सवारी या राहगीर को अपना निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। इस गैंग के अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को 5000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed