{"_id":"6967deb63a827ffe8208fd70","slug":"vehicular-traffic-will-be-prohibited-on-the-hardoi-kannauj-road-until-8-pm-tonight-kanpur-news-c-214-1-knj1008-143231-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हरदोई-कन्नौज मार्ग पर आज रात आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हरदोई-कन्नौज मार्ग पर आज रात आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
कन्नौज। मकर संक्रांति पर महादेवी घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार की शाम से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस वजह से 15 जनवरी को महादेवी घाट की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हरदोई की ओर जाने व आने वाले वाहन बांगरमऊ, बिल्हौर से निकाले जाएंगे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरदोई मोड़ तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े कामर्शियल वाहन रोके जा रहे हैं। रूट डायवर्जन लागू होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरदोई की ओर जाने वाले व हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहनों को 30 किलाेमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि महादेवी घाट पुल के पूर्वी छोर व जीटी रोड के हरदोई तिराहा पर बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
सड़क सुरक्षा को लेकर 137 वाहनों पर कार्रवाई
सड़क सुरक्षा माह में लगातार यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर यातायात पुलिस द्वारा तीन दिन में 137 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। इनमें अधिकतर ऐसे वाहन शामिल हैं, जो नो पार्किंग में खड़े पाए गए।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहनों को रोका
छिबरामऊ। माघ माह में फर्रुखाबाद जनपद में चल रहे राम नगरिया मेले में इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। मंकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसपी फर्रुखाबाद ने भारी वाहनों के रूट डायवर्ट के लिए पत्र लिखा है। एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर टीएसआई अरशद अली ने फर्रुखाबाद चौराहे पर मुस्तैद रहकर फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहनों को रोकते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। फर्रुखाबाद में जाम की समस्या से निजात के लिए इन वाहनों को रात के समय निकाला जाएगा। संवाद