{"_id":"6a99df28becf4d69460dd517","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-proceed-from-hallet-towards-mariyampur-kanpur-news-c-362-1-ka11011-155711-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट की ओर से मरियमपुर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट की ओर से मरियमपुर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को नजीराबाद स्थित जेके मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक हैलट की ओर से आने वाले वाहन पालीवाल तिराहे से मरियमपुर और जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें पालीवाल तिराहे से दाएं मुड़कर काकादेव थाना और देवकी चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जाना होगा।
ऐसे निकाले जाएंगे वाहन
- फजलगंज चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को मरियमपुर चौराहे से जेके मंदिर और पालीवाल तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन मरियमपुर तिराहे से बाएं मुड़कर चैन फैक्टरी चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा और विजय नगर होते हुए निकलेंगे।
- गोल चौराहा, मोतीझील और जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना और जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें जरीब चौकी क्रॉसिंग से फजलगंज की ओर कालपी रोड होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- मरियमपुर चौराहे से भी किसी वाहन को नजीराबाद थाना और जेके मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन फजलगंज चौराहे की ओर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
यहां होगी पार्किंग
- आईटीआई पांडुनगर के खाली मैदान में।
- लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहे से जेके मंदिर के पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ।
असुविधा होने पर करें कॉल
ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413
........
हरजिंदर नगर चौराहा और आसपास दोपहर तीन बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
कानपुर। जन्माष्टमी पर चार सितंबर को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हरजिंदर नगर चौराहा और आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामादेवी चौराहे से उन्नाव की ओर जाने वाले सभी वाहन हरजिंदर नगर चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जगदंबा पेट्रोल पंप के सामने बने रैंप से ऊपर चढ़कर उन्नाव की ओर जाएंगे। वहीं, कैंट की ओर से आने वाले वाहन लालबंगला की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को जगईपुरवा तिराहा, केडीए चौराहा और जेके चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।