{"_id":"5fb91d068ebc3eefb87e0209","slug":"vehicle-thief-gang-caught-six-bikes-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: वाहन चोर गैंग पकड़ा, छह बाइकें बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: वाहन चोर गैंग पकड़ा, छह बाइकें बरामद, पांच गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2020 07:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर छह बाइकें भी बरामद हुईं हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित वार्ता में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह शुक्रवार को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेझा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान वाहन चोर होने की आशंका पर दो बाइकों से आ रहे दो युवकों को रोका गया। बाइक सवारों ने अपना नाम मनोज कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम भैदपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर और संजय कुमार कुशवाहा पुत्र राम सिंह निवासी खेरिया थाना पचदेवरा जनपद हरदोई बताया।
विज्ञापन
कागजों का मिलान बाइक के चेसिस और इंजन नंबर से किया गया तो ये अलग मिला। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मनोज और संजय ने बताया कि वाहनों की चोरी कर फर्जी अभिलेखों के जरिये सस्ते में बेच देते थे।

जानकारी पर पुलिस ने रावेंद्र राठौर पुत्र जवाहर, शेरपाल राठौर पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम मित्तेपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर व श्रवण कुमार कुशवाहा पुत्र रोशनलाल निवासी चंद्रमपुर थाना पचदेवरा को भी गिरफ्तार कर लिया।
इन लोगों के कब्जे से भी चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं हैं। तीन फर्जी आरसी और दो फर्जी बीमा प्रपत्र भी मिले हैं। एक तमंचा और दो कारतूस भी आरोपियों के पास से मिले हैं।
भोले भाले ग्रामीणों को फंसाते थे
गिरफ्तार वाहन चोरों के गैंग का सरगना मनोज कुमार वर्मा है। पुलिस के मुताबिक मनोज वर्ष 2015 में भी बरेली में चोरी के वाहनों और कूटरचित अभिलेखों के साथ गिरफ्तार किया गया था। ये लोग ग्रामीण अंचल के भोले भाले लोगों को फर्जी अभिलेख दिखाते थे और चोरी के वाहनों का नंबर बदल बेच देते थे।